केकड़ी 2 अक्टूबर 2024- सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री व गांधी जयंती के अवसर पर सेवा कार्य करते हुए उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की बुधवार सुबह से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बड पिपलेश्वर महादेव मंदिर व लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई कि व शास्त्री जी प्रतिमा को जलाभिषेक कर स्वच्छ किया गया।


 इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इनके सादगी सहजता से लगतार दिए गए अमूल्य योगदान के लिए इनको आज संपूर्ण विश्व में याद किया जाता है ऐसे महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हम उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र व मानवता की सेवा का संकल्प लेना चाहिए इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,सेवा पखवाड़ा संयोजक धनराज चौधरी, सह संयोजक सुरेश सेन  धनराज नायक , मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत एडवोकेट ,मंडल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास, पार्षद कैलाश चौधरी, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक विनोद गोठरवाल, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश नायक, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय बेनीवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सी के बोयत, कार्यालय मंत्री विनोद विजय बूथ अध्यक्ष नोरतमल मुंदडा  विनय टेलर,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।