Article Image
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने राहुल गांधी के बयान पर जताया विरोध
केकड़ी, 30 सितम्बर- भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात अनुसूचित जाति मोर्चा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र द्वारा राहुल गांधी की हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 30, 2024 • 3:26 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 30 सितम्बर- भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात अनुसूचित जाति मोर्चा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र द्वारा राहुल गांधी की हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान अनुसूचित जाति और आरक्षण के विरोध में दिए गए बयान पर कड़ी नाराजगी जताई गई है। इस मुद्दे को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्यों ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया।

ज्ञापन में कहा गया कि राहुल गांधी ने विदेश में दिए गए बयान से अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है जो न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान भी है। मोर्चा ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं प्रवास प्रभारी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा गजानंद राव, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश नायक, जिला महामंत्री धनराज नायक, जिला मंत्री राकेश तेजी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संजय बेनिवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत, रामबाबू सागरिया, कमल सांखला, किसान मोर्चा मंत्री व पार्षद कैलाश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास, मंत्री सुरेश सेन, पृथ्वीराज जिंगर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सी.के. बोयत, पार्षद सुरेश साहू, राजेश चौधरी, हेमराज आचार्य, राहुल, किशन तेजी, रोहित गोंद, अशोक कुमार, पूर्व पार्षद महेंद्र रेगर, अजय, विवेक, कैलाश माली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement