Article Image
भाजपा शहर मंडल ने सेवा पख़वाडा के तहत मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती
केकड़ी - भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा प्रदेशव्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जन्म जयंती
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 25, 2024 • 1:20 AM IST
Share This Story
केकड़ी - भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा प्रदेशव्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जन्म जयंती आज समारोह पूर्वक मनाई। इस मौके पर पंडित जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय ने एक छोटा सा पौधा लगाया था वह आज भारतीय जनता पार्टी के विशाल वट वृक्ष के रूप में आज विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुआ है तथा केंद्र के साथ राज्य में भी निरंतर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारे जनकल्याण के पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में लगी हुई है।

आज उनकी जन्म जयंती के अवसर पर हम भी जन कल्याण के कार्य के माध्यम से पार्टी व आम जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध होते हैं भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज सदस्यता अभियान के लिए प्रत्येक बूथ पर दीनदयाल जी की जयंती मनाते हुए हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है आज मुख्य समारोह किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी के कार्यालय हरि ओम एग्रो पर आयोजित किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, सेवा पखवाड़ा संयोजक व किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत, रामबाबू सागरीया व कमल सांखला, एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, मंडल मंत्री सुरेश सेन व प्रीतम जैन, एस सी मोर्चा अध्यक्ष संजय बेनीवाल, पार्षद कैलाश चौधरी,सुरेश चौधरी, व सुरेश साहू, मंडल उपाध्यक्ष धनराज कच्छावा, बूथ अध्य्क्ष महावीर राठी, दशरथ साहू, ज्ञान प्रकाश राठी, रामप्रसाद रेगर,विधानसभा आई टी संयोजक अमन चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement