Article Image
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने घोषित की नई 34 सदस्यीय कार्यकारिणी, केकड़ी के मिथिलेश गौतम बने प्रदेश महामंत्री
केकड़ी, 27 नवम्बर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को 34 सदस्यीय नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। नई टीम में संगठनात्मक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 27, 2025 • 2:55 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 27 नवम्बर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को 34 सदस्यीय नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। नई टीम में संगठनात्मक संतुलन के साथ विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। कार्यकारिणी में 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री, 7 प्रदेश मंत्री, 1 प्रदेश कोषाध्यक्ष, 1 सह-कोषाध्यक्ष, 1 प्रकोष्ठ प्रभारी, 7 प्रवक्ता, 1 कार्यालय सचिव, 1 सोशल मीडिया प्रभारी, 1 आईटी प्रभारी तथा 1 मीडिया प्रभारी शामिल किए गए हैं।

प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने केकड़ी के युवा नेता मिथिलेश गौतम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। गौतम को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। मिथिलेश गौतम की नियुक्ति पर समर्थकों में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए गौतम को बधाइयाँ दीं और इसे केकड़ी के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement