Article Image
भाजपा जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत के प्रथम केकड़ी आगमन पर होगा भव्य स्वागत, मंडल कार्यकारिणी की होगी घोषणा
केकड़ी 1 अप्रैल- भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एडवोकेट जीतमल प्रजापत का बुधवार, 2 अप्रैल को प्रथम बार केकड़ी आगमन पर भव्य स
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 01, 2025 • 5:06 AM IST
Share This Story
केकड़ी 1 अप्रैल- भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एडवोकेट जीतमल प्रजापत का बुधवार, 2 अप्रैल को प्रथम बार केकड़ी आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।

कार्यक्रम की शुरुआत वीर सावरकर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सराना चौराहा पर सुबह 11:45 बजे स्वागत से होगी। इसके पश्चात 12:00 बजे शहर मंडल सरवाड़ के कार्यकर्ता चमन चौराहा पर स्वागत करेंगे। बजरंग ग्रामीण मंडल द्वारा 12:15 बजे गोस्वामी टेंट हाउस, एमएलडी कॉलेज के सामने, अजमेर रोड पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। मुख्य स्वागत कार्यक्रम 12:30 बजे तेजाजी महाराज मंदिर, अजमेर रोड, केकड़ी पर आयोजित होगा, जिसमें शहर मंडल केकड़ी, गणेश चौकी ग्रामीण मंडल कादेड़ा, बावन माता ग्रामीण मंडल सावर एवं ब्रह्माणी माता ग्रामीण मंडल बघेरा के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन के नेतृत्व में एक बैठक नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी के कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।
स्वागत सभा नगर परिषद के सभागार भवन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अर्जुन सिंह शक्तावत, धनराज चौधरी, कैलाश चौधरी, केदार शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, लोकेश साहू, सुरेश बैरवा, भेरूलाल साहू, प्रीतम जैन, चंद्रकांत बोयत, धनराज नायक, राजेश मेहरचंदानी, संजय बेनीवाल, रोहित जांगिड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement