Article Image
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात', केकड़ी में विभिन्न शक्ति केंद्रों पर हुआ प्रसारण
केकड़ी, 30 जून - भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शक्ति केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सीधा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 30, 2024 • 7:22 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 30 जून - भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शक्ति केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम और मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' से छोटे से छोटे कार्य करने वाले व्यक्ति में ऊर्जा का नया संचार होता है। प्रधानमंत्री सभी विषयों को छूते हुए संपूर्ण देश के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण के सुदूर गांव-ढाणियों के विषयों पर भी प्रकाश डालते हैं।

आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने महिलाओं द्वारा छाता निर्माण कर जीविकोपार्जन पर विशेष फोकस किया, साथ ही भारतीय योग को विश्वभर में अपनाने पर हर्ष जताते हुए स्वास्थ्य रक्षा के लिए योग को नियमित दिनचर्या में लाने का सभी से आह्वान किया।
'मन की बात' कार्यक्रम के केकड़ी शहर संयोजक और किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी ने बताया कि विधायक शत्रुघ्न गौतम ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। शक्ति केंद्र संख्या 8 भेरू गेट के बूथ संख्या 149 पर किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, रामप्रसाद कांसोटिया उपस्थित थे। शक्ति केंद्र संख्या 1 अजमेर रोड पर महामंत्री व संयोजक एडवोकेट अर्जुन सिंह शक्तावत, शक्ति केंद्र संख्या 2 राजपुरा रोड पर पार्षद मनोज कुमावत, शक्ति केंद्र संख्या 3 जयपुर रोड पर पार्षद कैलाश चौधरी, शक्ति केंद्र संख्या 4 मंडी रोड पर मंडल मंत्री प्रीतम जैन व पार्षद सुरेश चौधरी, शक्ति केंद्र संख्या 5 पर राजराजेश्वर व्यास, शक्ति केंद्र संख्या 6 पर मंत्री सुरेश सेन, और शक्ति केंद्र संख्या 7 पर सत्यनारायण माली के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने 'मन की बात' का सीधा प्रसारण सुना।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement