Local News
Article Image
भाजपा केकड़ी शहर मंडल की सदस्यता अभियान पर समीक्षा बैठक संपन्न, गति में सुधार का आह्वान
केकड़ी, 6 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 06, 2024 • 6:00 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 6 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान की धीमी गति को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर ने कहा कि केकड़ी मंडल हमेशा संगठनात्मक दृष्टि से अग्रणी रहा है लेकिन इस बार सदस्यता अभियान की धीमी प्रगति चिंता का विषय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे 15 अक्टूबर तक निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं। जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा और विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि अब मात्र 10 दिन का समय शेष है और प्रत्येक पार्षद बूथ अध्यक्ष तथा मंडल पदाधिकारी को कम से कम 100 सदस्य बनाकर इस अभियान के प्रथम चरण को पूरा करना होगा। इसके बाद द्वितीय चरण में सक्रिय सदस्यता का कार्य शुरू होगा जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपने रेफरल कोड से 50 सदस्य बनाना अनिवार्य होगा। जो सदस्य इस लक्ष्य को पूरा करेंगे वही संगठनात्मक पदों और आगामी निकाय चुनाव में दायित्वों के योग्य होंगे।
मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने सभी बूथ अध्यक्षों और मंडल पदाधिकारियों से अपील की कि वे 15 अक्टूबर तक 100 सदस्यों का लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान में केवल वे सदस्य ही भाग ले सकेंगे जिन्होंने 50 सदस्यों का लक्ष्य पूरा किया हो। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यदि सभी पार्षद प्रतिदिन एक घंटा पार्टी के लिए समर्पित करेंगे तो यह कार्य कठिन नहीं होगा। उन्होंने सभी पार्षदों से 100 सदस्य बनाने की अपील की।बैठक में रामकिशन गुर्जर, अनिल राठी, अर्जुन सिंह शक्तावत, कमल सांखला, केसी चौधरी, सुरेश सेन, कन्हैयालाल जैतवाल, ज्ञानेश्वर व्यास, रितेश जैन, सीके बोयत, संजय बेनीवाल, ज्ञान प्रकाश राठी, बंटी माली, महेंद्र रेगर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 2 days ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 week ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 week ago
N A
Local News • 1 week ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement