Article Image
भाजपा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर विषयक आवश्यक बैठक सम्पन्न
केकड़ी। भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) विषय को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 10, 2026 • 8:10 AM IST
Share This Story
केकड़ी। भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) विषय को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत मुख्य मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, राजवीर हावा, राजबीर भींचर, प्यारेलाल खींची, सत्यनारायण गुर्जर तथा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी मंचासीन रहे।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तथा अतिथियों का राजस्थानी परंपरा अनुसार स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूचियों में वर्षों से गलत तरीके से जुड़े नामों की गहन जांच कर वैधानिक रूप से सत्यापित मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य निर्वाचन विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों से पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया, ताकि आगामी समय में त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार हो सकें।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, मंडल अध्यक्ष रितेश जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। पूर्व अध्यक्ष अनिल राठी ने एसआईआर प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। बैठक में आईटी जिला संयोजक रोहित जांगिड़, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, मंडल महामंत्री कैलाश चौधरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, मंत्री दमयंती जोशी सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी सात मंडलों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। बैठक का संचालन बजरंग मंडल प्रभारी अनिल राठी ने किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement