Article Image
भाजपा केकड़ी मंडल की बैठक में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ मंथन
केकड़ी, 14 जून- भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा शहर मंडल केकड़ी की बैठक शनिवार को नगर परिषद स्थित नेता प्रतिपक्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 14, 2025 • 4:16 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 14 जून- भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा शहर मंडल केकड़ी की बैठक शनिवार को नगर परिषद स्थित नेता प्रतिपक्ष कक्ष में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और G7 जैसे वैश्विक मंचों पर भी उसकी उपस्थिति का प्रभाव साफ दिखाई देता है। नेता प्रतिपक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र चौधरी ने केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों जैसे धारा 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन सहित अनेक ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, तीन तलाक समाप्ति, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक व ऑपरेशन सिंदूर जैसी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट अर्जुन सिंह शक्तावत ने भारत की आर्थिक प्रगति और वैश्विक नेतृत्व में बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में सहसंयोजक पृथ्वीराज जीनगर, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक ने भी संबोधित किया। बैठक के अंत में हाल ही में अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में मृतकों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री कैलाश चौधरी, केदार शर्मा, धनराज चौधरी, रोहित जांगिड़, राजेश मेहरचंदानी, प्रीतम जैन, संजय बेनीवाल, रफीक मंसूरी, सुरेश सेन, हेमराज आचार्य सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement