Article Image
बांसवाड़ा से भारत आदिवासी पार्टी के सांसद ने की सीएम से मुलाकात, NDA से गठबंधन कर सकते हैं, बढाई हलचल
बांसवाड़ा-राजस्थान की बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय को करीब ढाई लाख वोटों से हराकर सांसद बनने वाले भारत आदिवासी पा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 11, 2024 • 8:40 AM IST
Share This Story
बांसवाड़ा-राजस्थान की बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय को करीब ढाई लाख वोटों से हराकर सांसद बनने वाले भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सुप्रीमो राजकुमार रोत ने मंगलवार को जयपुर में सीएम भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है। लोग कयास लगाने लगे कि 'NDA में कभी नहीं जाऊंगा' वाला बयान देने वाले रोत NDA से गठबंधन कर सकते हैं।

कुछ दिन पहले राजकुमार रोत ने जयपुर जाकर राजस्थान सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात की थी। इसके बाद वे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत से भी मिले थे। उन मुलाकातों के बाद रोत ने कहा था कि वे खुद को इंडिया गठबंधन का ही हिस्सा मानते हैं। वे कभी NDA में नहीं जाएंगे और दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मिलकर गठबंधन पर फैसला लेंगे। इस दौरान सांसद रोत ने यह भी साफ कर दिया था कि वे स्वतंत्र रहकर अपनी विचारधारा के अनुसार काम करेंगे। उस बैठक के अगले ही दिन रोत दिल्ली रवाना हो गए थे। गोविंद सिंह डोटासरा के साथ दिल्ली में राजकुमार रोत ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और गठबंधन को लेकर चर्चा की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement