Article Image
बीसलपुर बांध के रेडियल गेट खोलने की चेतावनी, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
केकड़ी, 5 सितंबर 2024 – बीसलपुर बांध का जल स्तर आज शाम 6 बजे आर.एल. 315.26 मीटर तक पहुँच गया है। बीसलपुर परियोजना के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह सागर ने ब
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 05, 2024 • 7:40 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 5 सितंबर 2024 – बीसलपुर बांध का जल स्तर आज शाम 6 बजे आर.एल. 315.26 मीटर तक पहुँच गया है। बीसलपुर परियोजना के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह सागर ने बताया कि बांध के जल ग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी जल आवक के चलते जल स्तर शीघ्र ही एफ.आर.एल. 315.50 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए बांध के रेडियल गेट्स खोलकर अधिशेष जल की निकासी की जाएगी।
.jpeg)
सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जारी चेतावनी में नागरिकों को सूचित किया गया है कि बीसलपुर बांध के नीचे बहने वाली बनास नदी के बहाव क्षेत्र में आवागमन और अन्य गतिविधियों से बचें। यह एहतियात किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचने के लिए उठाया गया है, साथ ही पशुधन को भी सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

जल स्तर और बांध की स्थिति की जानकारी के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष, देवली के फोन नंबर 01434-232033 पर संपर्क किया जा सकता है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement