Article Image
बाल दिवस पर महिला जन अधिकार समिति ने मनाया दोस्ती सप्ताह, किशोरियों की सुरक्षा पर प्रशासन से चर्चा
केकड़ी। बाल दिवस के अवसर पर महिला जन अधिकार समिति ने "दोस्ती सप्ताह" का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 19, 2024 • 8:10 AM IST
Share This Story
केकड़ी। बाल दिवस के अवसर पर महिला जन अधिकार समिति ने "दोस्ती सप्ताह" का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें प्रशासन के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करना था। समिति के समन्वयक सिल्वेस्टर एरियल ने जानकारी दी कि केशव महाविद्यालय और सेंटर की किशोरियों ने विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ ली।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी, सिटी थाना अधिकारी कुसुमलता शर्मा, नगर परिषद सभापति कमलेश साहू, पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ मनीष सिंह और सदर थाना की सीमा मैडम ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें सिटी थाना, सदर थाना, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, न्यायिक विभाग, नगर परिषद, कृषि विभाग, महिला सुरक्षा सहायता केंद्र और अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

प्रशासन का आश्वासन
कार्यक्रम के दौरान किशोरियों ने बेझिझक अपने मुद्दे साझा किए। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे किसी भी समस्या के लिए सीधे संबंधित विभागों से संपर्क कर सकती हैं।

समिति की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में समिति के सदस्य रामपाल, घीसालाल, सुभांगनी, शंभू, सुनीता, गीता, पुखराज, कैलाश, मनोज, रविराज, शीला, आरती, मनीषा और कमलेश ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement