Article Image
बार एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन अनवरत जारी, पेंशनर समाज उपशाखा सावर ने दिया समर्थन
केकडी- बार एसोसिएशन केकडी द्वारा जिला बचाओ अभियान के तहत कोर्ट परिसर में जारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में गुरुवार को अधिवक्ताओं द्वारा शहीद दिवस मनाया ग
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 30, 2025 • 7:38 AM IST
Share This Story
केकडी- बार एसोसिएशन केकडी द्वारा जिला बचाओ अभियान के तहत कोर्ट परिसर में जारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में गुरुवार को अधिवक्ताओं द्वारा शहीद दिवस मनाया गया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। इस मौके पर राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सावर के पदाधिकारियों ने पहुंच अपना समर्थन दिया तथा बार पदाधिकारियों को समर्थन पत्र सौंपा।इस मौके धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों द्वारा जनता पर किए जुल्मों के खिलाफ जिस प्रकार महात्मा गांधी ने शांति पूर्ण तरीके से अहिंसा का रास्ता चुनकर आंदोलन का बिगुल फूंका था उसी प्रकार आज अधिवक्ता भी सरकार द्वारा केकड़ी को जिला विहीन करके दी जा रही परेशानियों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक चुका है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलते एक दिन जरूर अपने आंदोलन में सफल होगा, भले ही समय लगेगा मगर सरकार को एक दिन अपने फैसले पर पुनर्विचार करना ही होगा।

इस मौके पर पेंशनर समाज उपशाखा सावर अध्यक्ष महेंद्र सिंह राव ने कहा कि भजन लाल सरकार ने केकड़ी जिले को निरस्त करने फैसला बिना किसी सोच विचारे लिया है इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सावर के अंतिम छोर पर स्थित गांवों की दूरी अजमेर जिला मुख्यालय से 140 किलोमीटर के करीब है, भजनलाल सरकार उन अंतिम छोर पर बैठे गांवों के व्यक्तियों का दर्द नहीं समझ सकती है, अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों को अपने प्रशासनिक काम कराने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है जिससे ना केवल जनता का पैसा और समय बर्बाद हो रहा है बल्कि सुशासन की बात करने वाली भजनलाल सरकार की योजनाओं का लाभ तक पहुंच पाता है।

वरिष्ठ अधिवक्ता सलीम गौरी ने इस मौके पर दे दी हमें आजादी खड्ग बिना ढाल, साबरमती के लाल तूने कर दिया कमाल....सहित अन्य महात्मा गांधी से संबंधित गीत सुनकर उपस्थित अधिवक्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष चेतन धाभाई, वरिष्ठ मगन लाल लोधा, हेमंत जैन, रामावतार मीणा, सीताराम कुमावत, भंवर सिंह राठौड़, नवल किशोर पारीक, अशोक पालीवाल, शिवप्रसाद पाराशर, भूपेंद्र सिंह राठौड़, राजेश गोदारा, बिशन सिंह राजावत,इमदाद अली, अनिल शर्मा, सुनील जैन, शिवप्रकाश चौधरी, मुकेश शर्मा, रवि पंवार, इमरान खान, दशरथ सिंह कांदलोत, योगेन्द्र सिंह, मुकेश धवलपुरिया, रोड़ूमल सोलंकी, आदिल कुरैशी, नरेंद्र लोधा, विजेंद्र पाराशर, नरेंद्र जैन, सुरेंद्र सिंह धन्नावत आदि मौजूद थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement