Article Image
ब्रह्माकुमारीज केकड़ी द्वारा रक्तदान शिविर, 39 यूनिट रक्त संग्रहित
केकड़ी। पीड़ित मानवता की सेवार्थ ब्रह्माकुमारीज संस्थान के समाजसेवा प्रभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविरों की श्रृंखला के तहत ब्रह्माकुमारीज केकड़ी स्थ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 25, 2025 • 5:39 AM IST
Share This Story
केकड़ी। पीड़ित मानवता की सेवार्थ ब्रह्माकुमारीज संस्थान के समाजसेवा प्रभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविरों की श्रृंखला के तहत ब्रह्माकुमारीज केकड़ी स्थानीय सेवा केंद्र की ओर से राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

स्थानीय केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 18वें पुण्य स्मृति दिवस एवं विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर पूरे देश में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में केकड़ी में आयोजित शिविर का शुभारंभ राजकीय जिला चिकित्सालय के उप नियंत्रक डॉ. मुनेश गोड ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी प्रमोद कुमार लोढ़ा, ब्लड बैंक इंचार्ज महावीर प्रसाद विजयवर्गीय, बीके कविता दीदी, कोमल दीदी, रचना दीदी, मनभर दीदी, रानी दीदी, बीके रामलाल डसानिया, अमराव सिंह सोलंकी, रमेश पारीक, राजेंद्र साहू, रामलाल धाकड़, महेंद्र सिंह, कान्हा भैया, राजेंद्र कुमार माली, अनिल कुमार, अमरदीप सिंह, भागचंद साहू, सुरेंद्र सिंह, अनिल राठी, धनराज स्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
ब्लड बैंक टीम से नर्सिंग ऑफिसर महावीर झांकल, पदम जैन, लेब टेक्नीशियन जयप्रकाश माहौर, मनीष सैनी, अंकित, एकता, राधेश्याम व लियाकत अली ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में रामलाल डसानिया व राजेंद्र साहू ने सपत्नीक रक्तदान कर प्रेरणा प्रस्तुत की। शिविर में कुल 39 यूनिट रक्तदान हुआ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement