Article Image
बढ़ते कदम गौशाला की आय-व्यय विवरणिका का विधायक शत्रुघ्न गौतम ने किया विमोचन
केकड़ी- बढ़ते कदम गोशाला संस्थान, द्वारा प्रकाशित आय व्यय विवरणिका 2024-25का विमोचन गौसेवक, गौसंरक्षक केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, संस्था अध्यक्ष अशोक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 01, 2025 • 6:05 AM IST
Share This Story
केकड़ी- बढ़ते कदम गोशाला संस्थान, द्वारा प्रकाशित आय व्यय विवरणिका 2024-25का विमोचन गौसेवक, गौसंरक्षक केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, संस्था अध्यक्ष अशोक पारीक, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन रामगोपाल सैनी, सचिव निरंजन तोषनीवाल के द्वारा विधिवत विमोचन किया।

इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता का सर्वप्रथम स्थान है बढ़ते कदम गौशाला संस्थान द्वारा गौ माता के संरक्षण हेतु जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय हैं हमारी सरकार द्वारा गौ संरक्षण का सराहनीय कदम उठाया गया है भारतीय गोवंश को बचाने हेतु कड़े कदम उठाकर सरकार गौशाला का निर्माण एवं उत्थान के कार्य में डटी हुई है।

गौशाला के मुख्य व्यवस्था प्रमुख आनंदी राम सोमानी ने बताया कि गौ सेवक और गौ संरक्षण में विशेष भूमिका निभाते हुए केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज बढ़ते कदम गौशाला के आजीवन सदस्यता ग्रहण कर संस्थान का मान बढ़ाया हे, इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार व्यक्त किया।

बढ़ते कदम गोशाला संस्थान,के मिडिया प्रभारी महेन्द्र प्रधान ने बताया कि विवरणिका में गौशाला संस्थान द्वारा वर्ष 2024-25 में के आय एवं व्यय का पूर्ण ब्यौरा, गतिविधियों की जानकारी, गोशाला संस्थान से जुड़े आजीवन सदस्यों की सुची मय फोन नम्बर के, दान दाताओं का विवरण, गौवंश की संख्या इत्यादि जानकारी दी गई हैं।

इस अवसर पर अशोक शर्मा,अनिल राठी,अमित गर्ग, सुशील कर्णावट, दशरथ चौधरी, मुकेश नुहाल, यज्ञ नारायण सिंह, विष्णु साहू,अविनाश दुबे, अशोक मंगल, राजेंद्र बियानी, रतिराम राव, रामनिवास छिपा, राकेश तोषनीवाल, पंकज होतचंदानी, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement