Article Image
बेटी की शादी में परिवार गया था मुंबई, केकड़ी में चोरों ने लगा दी सेंध – पुलिस की मुस्तैदी से 5 मिनट में दो गिरफ्तार, एक फरार
केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी शहर ने अपनी तत्परता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए रात के अंधेरे में नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 15, 2025 • 6:45 AM IST
Share This Story
केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी शहर ने अपनी तत्परता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए रात के अंधेरे में नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने केकड़ी शहर के भट्टा कॉलोनी बघेरा रोड पर नकबजनी की वारदात को अंजाम देते हुए दो अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

प्रकरण संख्या बीएनएस के तहत पीड़ित नरेंद्र कुमार बजाज ने रिपोर्ट दी कि 11 फरवरी 2025 को वह अपनी बेटी की शादी के लिए उल्हासनगर, मुंबई गए हुए थे। 14 फरवरी की रात 2:20 बजे जब वह सूरत के पास यात्रा कर रहे थे, तब उन्होंने अपने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें उन्हें कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। उन्होंने तत्काल अपने मित्र दीपक मूलचंदानी को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत केकड़ी पुलिस को फोन कर सतर्क किया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मात्र 5 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर मकान का निरीक्षण किया। पुलिस ने देखा कि तीन व्यक्ति चोरी करने की कोशिश कर रहे थे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दो अपराधियों को मौके से ही पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जब पीड़ित परिवार 14 फरवरी को शाम 6 बजे घर लौटा, तो उन्होंने पाया कि उनके मकान का मुख्य गेट टूटा हुआ था और कमरों की अलमारियां खुली पड़ी थीं। जांच करने पर पता चला कि आरोपियों ने 2,25,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए थे।
गिरफ्तार आरोपी:
1. मोबीन खान उर्फ चवन्नी (27 वर्ष) – निवासी भट्टा कॉलोनी, केकड़ी
2. राहुल उर्फ जुम्मन (26 वर्ष) – निवासी भट्टा कॉलोनी, केकड़ी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल उर्फ जुम्मन पीड़ित की दुकान पर कर्मचारी था और उसे पता था कि परिवार शादी के लिए बाहर गया है। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उन्होंने चोरी की साजिश रची।
पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा द्वारा अजमेर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम मेंकुसुमलता मीणा थाना प्रभारी, केकड़ी शहर, घीसा लाल सहायक उपनिरीक्षक, पंकज कुमार , मुकेश कुमार ,विजेंद्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही। केकड़ी पुलिस अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement