Article Image
बजरी माफिया की दबंगई से परेशान कालबेलिया समाज का प्रदर्शन, टोडा-बघेरा मार्ग किया जाम
केकड़ी- बजरी माफिया की दबंगई से परेशान होकर कालबेलिया समाज के लोगों ने रविवार को टोडा-बघेरा मार्ग पर जाम लगा दिया। चौसला कॉलोनी में बड़ी संख्या में एकत्रित
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 09, 2025 • 2:27 AM IST
Share This Story
केकड़ी- बजरी माफिया की दबंगई से परेशान होकर कालबेलिया समाज के लोगों ने रविवार को टोडा-बघेरा मार्ग पर जाम लगा दिया। चौसला कॉलोनी में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर समुदाय के लोगों ने युवक की दादागिरी और ज्यादती के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि युवक बजरी माफिया से जुड़ा हुआ है और प्रशासन में ऊंचे संपर्कों का डर दिखाकर खुलेआम दादागिरी करता है।

बजरी माफिया से संबंध, दबंगई का आरोप
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी युवक लगातार समुदाय के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था और विरोध करने पर धमकियां देता था। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि युवक ने अपने रसूख के चलते कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भी रोका और समाज के लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, समझाइश के बाद खुला मार्ग
घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद समाज के लोगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने मांग की कि प्रशासन आरोपी युवक पर सख्त कार्रवाई करे और बजरी माफिया से जुड़े ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement