Article Image
बच्चों के बढ़ते कदम आयुर्वेद स्वर्ण प्राशन की ओर"...स्वर्ण प्राशन शिविर में 936 बच्चों ने गटकी ओषधि
केकड़ी- बढ़ते कदम गौशाला संस्थान केकड़ी एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान एवं आयुर्वेद विभाग के सानिध्य में निःशुल्क "स्वर्ण प्राशन कैंप" का
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 09, 2024 • 5:54 AM IST
Share This Story
केकड़ी- बढ़ते कदम गौशाला संस्थान केकड़ी एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान एवं आयुर्वेद विभाग के सानिध्य में निःशुल्क "स्वर्ण प्राशन कैंप" का पुष्य नक्षत्र में आज रविवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय,अजमेरी गेट के पास केकड़ी में सम्पन्न हुआ।

आयुर्वेदिक कैंप का उद्घाटन डॉक्टर रंजना जैन उप अधीक्षक , डॉ प्रीति भट्ट, डॉ विकास गजराज, एवं बढ़ते कदम गौशाला के कोषाध्यक्ष राकेश तोषनीवाला , के द्वारा धन्वंतरी भगवान के छायाचित्र पर पुष्प माला पहना कर दीप प्रचलित कर किया ।

पुष्प नक्षत्र में 6 माह से 16 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन की बूंद पिलाकर शुभारंभ किया गया। कैंप प्रभारी डॉक्टर विकास गजराज ने बताया कि चिकित्सा शिविर वर्ष 2024 में आगामी प्रत्येक पुष्प नक्षत्र को प्रत्येक माह मैं स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय केकड़ी परिसर में आयोजित किया जाएगा इस शिविर को सफल संचालन की दृष्टि से प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व वरिष्ठ सहायक राजकुमार द्वारा महाविद्यालय स्टाफ की समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए वर्ष 2024 में आयोजन होने वाले शिविर में चिकित्सा स्टाफ व विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाई गई, शिविर में शिविर प्रभारी डॉक्टर विकास गजराज के साथ शैलेंद्र जोशी,सुमित्रा, आदि के साथ चिकित्सालय स्टाफ ने अपनी सेवा दी।

बढ़ते कदम गौशाला संस्थान के व्यवस्था प्रमुख आनंदी राम सोमानी,रामेश्वरम प्रसाद मिश्र, मीडिया प्रभारी महेंद्र प्रधान, राकेश तोषीनीवाला , अशोक शर्मा, आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की संस्थान के अध्यक्ष अशोक पारीक ने बताया कि स्वर्ण प्राशन से 6 माह से 16 वर्ष तक के बच्चों की बुद्धि वर्धन, बाल वर्धन, अग्नि वर्धन, व आयुवर्धन, का विकास होता है ह्यूमैनिटी पावर बढ़ती है जिससे बच्चा स्वस्थ रहता है। शिविर का सफल आयोजन करने में डाबर इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि राजन माथुर का विशेष सहयोग रहा उनकी देखरेख में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करी गई। ओषधि निर्माण में सत्यनारायण बैरागी द्वारा मन्त्रों उच्चारण के साथ औषधि का मर्दन करते हुए निर्माण किया गया।




Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement