Article Image
बघेरा एकल सिंहा ग्रामीण इकाई कि नवीन कार्यकारिणी का गठन...सोनू लोढा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह बघेरा, सचिव नरेंद्र मेहता
लघु उद्योग भारती चितोड प्रांत द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए आज केकड़ी क्षेत्र की बघेरा एकल सिंहा ग्रामीण इकाई का गठन कर नवीन कार्यकारिणी घोषित कर नवगठित
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 21, 2024 • 8:36 AM IST
Share This Story
लघु उद्योग भारती चितोड प्रांत द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए आज केकड़ी क्षेत्र की बघेरा एकल सिंहा ग्रामीण इकाई का गठन कर नवीन कार्यकारिणी घोषित कर नवगठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र अखिल भारतीय संगठन मंत्री, विशिष्ट अतिथि घनश्याम ओझा अखिल भारतीय अध्यक्ष, शांतिलाल बालड प्रदेश अध्यक्ष, योगेन्द्र शर्मा प्रदेश महामंत्री व केकड़ी शहर लघु उद्योग शाखा के अध्यक्ष अनिल मित्तल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उक्त अतिथियों द्वारा मां भारती व भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया तत्पश्चात अतिथियों के परिचय के साथ ही माल्यार्पण, दुपट्टा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता द्वारा मंत्रोच्चार किया गया।

शांतिलाल बालड प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बघेरा एकल सिंहा ग्रामीण इकाई की नवीन ईकाई के गठन की विधिवत घोषणा कर सोनू लोढा को अध्यक्ष नियुक्त कर नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह बघेरा, सचिव नरेंद्र मेहता, सहसचिव मुकेश नामा देवगांव, कोषाध्यक्ष बालकिशन साहू, कार्यकारिणी सदस्य राव वीरभद्र सिंह राठौड़, चंन्द्र प्रकाश चौधरी, विजय कुमार सोनी, सत्यनारायण गुर्जर, दीपक गुर्जर,राम अवतार डोडिया को नियुक्त किया व राजेंद्र विनायका तथा कृष्णा नंदतिवारी को संरक्षक बनाया गया। नवगठित कार्यकारिणी को अतिथियों द्वारा शपथ दिलाई गई व स्वागत सम्मान किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चन्द्र ने विस्तार से लघु उद्योग भारती के बारे मे जानकारी दी तथा देश हित को सर्वोपरि रखते हुए हमें मां भारती की सेवा करनी है साथ ही यह है भी कहा कि लक्ष्मी के साथ सरस्वती की सेवा आवश्यक है ओर हमे देश की सम्रद्धि भी आवश्यक है लेकिन संस्कृति व विरासत को भी आगे बढ़ाना है।
शपथ ग्रहण समारोह को घनश्याम ओझा, शांतिलाल बालड व योगेन्द्र शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
आभार नवनियुक्त अध्यक्ष सोनू लोढा ने किया।
संचालन विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया ने किया।
इस अवसर पर शिवरतन मूंदड़ा, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, सत्यनारायण चौधरी, प्रहलाद पारीक सरवाड़, राधेश्याम पोरवाल, बलराज मेहरचंदानी,रामदेव माली,गोविंद जैन, अखिल जैन,सुशील कर्नावट, अनिल मंत्री, मुकेश नुहाल, अरविंद नाहटा,रोहित जांगीड़, कन्हैयालाल जेतवाल,अनिल राठी, बंटी माली, सुरेश सैन, अनिल कटारिया, दिनेश राठी,राजेश मूंदड़ा, निहाल चंद विजय,प्रभूनाथ योगी, पूर्व विधायक गोपाल धोबी, धनराज चौधरी, राजेन्द्र चौधरी,कमल सांखला,मिलाप लोढ़ा,रामस्वरूप गुर्जर आदि उपस्थित थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement