Article Image
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में केकड़ी में उमड़ा जनसैलाब,सौंपा ज्ञापन
केकड़ी, 12 अगस्त 2024: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों और मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं के विरोध में सोमवार को केकड़ी में सकल हिंदू
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 12, 2024 • 3:00 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 12 अगस्त 2024: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों और मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं के विरोध में सोमवार को केकड़ी में सकल हिंदू समाज द्वारा एक विशाल प्रदर्शन किया गया। हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग सुबह से ही जयपुर रोड स्थित लंगड़ा बाबा की कुटिया के पास इकट्ठा होना शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला।

शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों ने स्वैच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जिससे बंद को पूर्ण समर्थन मिला। प्रदर्शन के बाद, सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने महंत हरिदास महाराज और स्वामी राजेन्द्र पुरी महाराज की अगुवाई में उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और भारत सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी अपील की गई कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाया जाए और वहां रह रहे हिंदू समुदाय को सुरक्षा प्रदान की जाए।

ज्ञापन के माध्यम से केकड़ी में सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई, साथ ही शहर के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उठाया गया। ज्ञापन सौंपने के बाद शहर के बाजार दोपहर में पुनः खुल गए।

शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए थे। बंद के दौरान केकड़ी सिटी, केकड़ी सदर और सावर थानों के पुलिस बल के अलावा, आरएसी और एमबीसी की टुकड़ियों को भी तैनात किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा और पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह कमांडो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कुल मिलाकर, बंद शांतिपूर्ण रहा और कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement