Article Image
फागुन मास में खाटू श्याम मंदिर पर फाग महोत्सव: चग पर धमाल और भजनों के साथ भक्तों ने मनाई होली
केकड़ी- खाटू श्याम मंदिर पर फागुन मास में बाबा के फाग महोत्सव के अवसर पर कल फाग उत्सव मनाया गया जिसमें जयपुर से प्रसिद्ध चग पर धमाल कटक करने वाले कलाकार&nbs
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 06, 2025 • 7:07 AM IST
Share This Story
केकड़ी- खाटू श्याम मंदिर पर फागुन मास में बाबा के फाग महोत्सव के अवसर पर कल फाग उत्सव मनाया गया जिसमें जयपुर से प्रसिद्ध चग पर धमाल कटक करने वाले कलाकार मनीष गर्ग घी वाले ने अपने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति देते हुए चग पर धमाल करते हुए घुंघटियो आडे आगे आ गयो, मेलो आयो रे मेला आयो रे, रंग मत डाले रे सांवरिया मारो गुजर मारे रे, होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा, आओ मेरा फागण को, कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आना है, नैना नीचा करले श्याम ने आदी धमाल के भजनों पर जंग बाज कर सबको भाव व्यवहार कर दिया।

सभी भक्त नाचने को मजबूर हो गए और समिति की ओर से गुलाब के फूलों की वर्षा कर सभी आगंतुक भक्तों को बाबा के साथ होली खिलाई गई साथ ही बाबा श्री श्याम के गुलाल लगाकर बाबा को स्पर्श की हुई गुलाल से सभी आगंतुक भक्तों के तिलक लगाकर बाबा के साथ होली का भी आनंद सभी ने लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार संजय अग्रवाल ने गणेश वंदना करके वह धमाल के भजन गाकर की इस अवसर पर बाबा की पावन ज्योत भी प्रचलित की गई जिसके दर्शन कर सामने बाबा की कृपा प्राप्त की कीर्तन के पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया गया सभी भक्तों ने बहुत आनंद उठाया।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement