Article Image
फागोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 5 मार्च को खाटू श्याम मंदिर पोकीनाडी पर होगी भव्य भजन संध्या और चंग धमाल
केकड़ी- जयपुर रोड पोकीनाडी पर स्थित खाटू श्याम मंदिर पर इन दोनों फागन महीने की धूमधाम मची हुई है इसी संदर्भ में दिनांक 5 वार बुधवार को एक भव्य विशाल भजन संध
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 03, 2025 • 6:39 AM IST
Share This Story
केकड़ी- जयपुर रोड पोकीनाडी पर स्थित खाटू श्याम मंदिर पर इन दोनों फागन महीने की धूमधाम मची हुई है इसी संदर्भ में दिनांक 5 वार बुधवार को एक भव्य विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है । श्याम प्रेमी सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल कुमार चौकड़ी वाले ने बताया कि यह आयोजन श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति व पोकी नाडी बालाजी समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा जिसमें श्याम बाबा के फागोत्सव के अवसर पर च़ग पर धमाल का आयोजन होगा जिसमें च़ग पर धमाल के लिए प्रसिद्ध जयपुर के मनीष जी गर्ग घी वाले अपनी भावपूर्ण, धमाल युक्त प्रस्तुति देंगे साथ ही सरवाड़ के श्री संजय अग्रवाल भी अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति देंगे।इस अवसर व फाग उत्सव के लिए मंदिर

प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है फागोत्सव के इसी क्रम में आगामी 11रस को भी भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें फाग के पुराने व भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति केकड़ी के लोकप्रिय भजन गायक श्री महावीर प्रसाद मूंदड़ा व साथियों द्वारा दी जायेगी यह आयोजन 10तारीख सोमवार को होगा इन सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने में दोनों समिति के कार्यकता तैयारी में लगे हुए हैं जिनमें आशीष बियानी दीपक सिंगल पारस जैन संजय मूंदड़ा पुरुषोत्तम चास्टा पुष्पेंद्र सैनी नितेश फतेहपुरिया आनन्द जेन अनिल गोयल अभिषेक गोयल जित्तू लक्षकार मयंक न्याति अजय तोषनीवाल अतुल धुपिया शुभम बियानी रामकिशोर बियानी पार्षद कैलाश चंद चौधरी बालू जी माली लाला राम जसराज शैलैश झवर कमल भगतानी हरिश कोडवानी अंकित खुटेटा प्रिन्स टांक आदि मुख्य है इन सभी कार्यक्रमों में बाबा का मन मोहक श्रंगार किया जाएगा व इत्र वर्षाऔर पुष्प वर्षा भी की जाएगी

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement