Article Image
पुष्कर से केकड़ी तक निकलेगी कावड़ यात्रा, 22 जुलाई को होगा निर्मलेश्वर महादेव का जलाभिषेक
केकड़ी- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली पुष्कर-केकड़ी पैदल कावड़ यात्रा की पूर्व बैठक शिवम वाटिका में संपन्न हुई। बै
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 18, 2025 • 7:10 AM IST
Share This Story
केकड़ी- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली पुष्कर-केकड़ी पैदल कावड़ यात्रा की पूर्व बैठक शिवम वाटिका में संपन्न हुई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तय की गई और सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक मर्यादा एवं अनुशासन का पालन करते हुए यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की गई।

बजरंग दल के जिला सह संयोजक ऋषिराज चौधरी ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी श्रावण मास के पावन अवसर पर तीर्थराज पुष्कर से पवित्र जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा संयोजक रामावतार चौधरी ने बताया कि 19 जुलाई, शनिवार को प्रातः 10:15 बजे केकड़ी के बिजासन माता मंदिर से बसों के माध्यम से यात्रा पुष्कर के लिए रवाना होगी।
20 जुलाई को प्रातः 5 बजे विधिपूर्वक पूजन-अर्चन के पश्चात श्रद्धालु पुष्कर सरोवर से जल भरकर कावड़ यात्रा की शुरुआत करेंगे। रात्रि विश्राम नसीराबाद में रहेगा। 21 जुलाई को यात्रा सरवाड़ पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के पश्चात 22 जुलाई की सुबह यात्रा केकड़ी पहुंचेगी। दोपहर 10 बजे घंटाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा।
नियमित व्यवस्थाएं और सेवाभाव
यात्रा व्यवस्थापक गोविंद वैष्णव और नगर संयोजक अनुराग शर्मा ने बताया कि यात्रा में भाग लेने वाले सभी कावड़िया पूर्ण अनुशासन एवं भक्ति भाव से सहभागी होंगे। पुष्करराज तीर्थ का पवित्र जल लेकर पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्राम, जलपान, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी कर ली गई है।
सहयोग में जुटे कई कार्यकर्ता
यात्रा को सफल बनाने हेतु विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री रमेश शास्त्री, नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, काशी राम विजय, एडवोकेट मुकेश शर्मा, ज्ञानदेव शर्मा, ताराचंद नामा, राजेन्द्र फतेहपुरिया सहित बजरंग दल के जिला सह संयोजक ऋषिराज चौधरी, बल उपासना प्रमुख सीटू साहू, नगर संयोजक अनुराग शर्मा, दिनेश वैष्णव, महावीर वैष्णव, प्रधान सैनी, अजय शर्मा, सुमित सैनी, मदन गोपाल चौधरी, दीपक साहू, विनोद सैनी, आज़ाद राव आदि कार्यकर्ता दिन-रात सेवा में जुटे हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement