Article Image
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 156 किलो अवैध अफीम के हरे पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
भिनाय- भिनाय थाना पुलिस ने ग्राम सरहद बड़ला खेड़ा लामगरा में कार्रवाई करते हुए 156.300 किलोग्राम अवैध अफीम के हरे पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 07, 2026 • 5:36 AM IST
Share This Story
भिनाय- भिनाय थाना पुलिस ने ग्राम सरहद बड़ला खेड़ा लामगरा में कार्रवाई करते हुए 156.300 किलोग्राम अवैध अफीम के हरे पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना अधिकारी ओमप्रकाश मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी श्योजी गोस्वामी पुत्र सुगन पुरी, निवासी देवलिया कलां, थाना भिनाय, जिला अजमेर की कृषि भूमि की तलाशी ली। तलाशी के दौरान फसल की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती करना पाया गया। पुलिस ने मौके से अफीम के हरे पौधे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 41/26 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान थाना सरवाड़ के थानाधिकारी को सौंपा गया है। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी है।कार्रवाई में थाना भिनाय पुलिस टीम के ओमप्रकाश मीना, गिरधारी सिंह, बनवारी लाल, मनमोहन, सुनील, भागचंद, महेश, कृष्ण सिंह एवं नरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement