Article Image
प्रशासन गांवों की ओर शिविर में जन समस्याओं का समाधान
केकड़ी ,21 दिसंबर। जिले में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग भारत सरकार व जन अभियोग निराकरण विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार शनिवार 21 दिसंबर को प्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 21, 2024 • 6:29 AM IST
Share This Story
केकड़ी ,21 दिसंबर। जिले में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग भारत सरकार व जन अभियोग निराकरण विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार शनिवार 21 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक टोडारायसिंह पंचायत समिति स्थित सभागार में शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत समिति सभागार टोडारायसिंह व सभी 20 ग्राम पचांयत स्तर पर प्रशासन गांवो की और शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न राजकीय विभागों के अधिकारियों कार्मिकों द्वारा जन शिकायतों का निस्तारण किया गया एवं नागरिकों हेतु तत्काल सेवा प्रदायगी सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर टोडारायसिंह उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, तहसीलदार राहुल पारीक, नायब तहसीलदार मनीष मीणा, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत तथा अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण भी उपस्थित हुए तथा समस्त ग्राम पंचायतों पर भारत राजीव गांधी सेवा केंद्रो पर आयोजित शिविर में संबधित ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यक्रता, आशा सहयोगनी सहित समस्त ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिक सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

उपखंड अधिकारी टोडारायसिंह कपिल शर्मा ने बताया कि प्रशासन गांवो की ओर शिविर में राजस्व विभाग के 8, पंचायत राज विभाग के 20, नगरपालिका के 9, चिकित्सा विभाग के 2, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग के 3, श्रम विभाग के 3, पुलिस विभाग का एक ,बैंक का एक सहित कुल 52 शिकायते उपखण्ड शिविर पर प्राप्त हुई । जिनमें से 36 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर सभी शिकायतों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करवाया गया एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को शीघ्र ही शिकायतों के गुणवतापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देष दिये गये। ग्राम पंचायत स्तर पर कुल 07 परिवाद प्राप्त हुए। उपखण्ड अधिकारी टोडारायसिंह ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण को सम्पर्क पोटर्ल से प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिये। साथ ही समय पर उपस्थित होने एवं अपने अपने कार्यों को सही से संपादन करने की हिदायत दी।

सफलता की कहानी
शिविर के अन्तर्गत प्रार्थी प्रहलाद बागरिया निवासी सोयला का विकलांगता प्रमाण पत्र जारी नही होने का परिवाद दर्ज करवाया गया। इस संबंध में विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। प्रार्थी की विकलांगता पेंशन मौके पर ही स्वीकृत की गई। इसके लिए प्रार्थी द्वारा राज्य सरकार एवं उपखण्ड अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement