Local News
Article Image
प्रशासनिक अधिकारियों के अवकाश रद्द , आगामी पांच दिन हीटवेव का असर ..गर्मी का प्रचंड रूप दिखेगा
जयपुर :- राजस्थान में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है आगामी पांच दिन हीटवेव का असर और तेज रहेगा। दिन के तापमान में भी 2-3 डिग्री तक और बढ़ोतरी होगी, मौस
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 22, 2024 • 5:01 AM IST
Share This Story

जयपुर :- राजस्थान में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है आगामी पांच दिन हीटवेव का असर और तेज रहेगा। दिन के तापमान में भी 2-3 डिग्री तक और बढ़ोतरी होगी, मौसम विभाग जयपुर ने पांच दिन राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। इन हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने संभाग, जिला एवं उपखंड के सभी बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं, प्रचंड गर्मी और हीटवेव से प्रदेश की जनता को राहत देने और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए प्रदेश की सरकार लगातार अलग-अलग प्रयास कर रही है दरअसल, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने के आदेश से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिजली, पानी और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को प्रदेश की जनता को पर्याप्त बिजली, पानी और चिकित्सा मिले इसके आदेश दिए थे लेकिन अब अधिकारियों के अवकाश निरस्त करने के आदेश दे दिए, दरअसल पानी की समस्या को लेकर पीएचईडी ने राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसके फोन नंबर 0141-2222585 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, बिजली की कटौती की समस्या पर टोल फ्री नंबर 1800-180-6565 पर करें बिजली संबंधी शिकायत, तो वही गर्मी से बीमारी होने पर 108-104 या मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर के कार्यालय नंबर 0141- 2605858, 2603426 पर शिकायत दर्ज कर सकते है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 day ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 week ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 week ago
N A
Local News • 1 week ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement