Article Image
परशुराम सर्किल पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 2 ट्रेलर जब्त
केकड़ी – पुलिस थाना केकड़ी शहर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से लदे दो ट्रेलरों को जब्त किया है। यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह और
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 26, 2024 • 6:45 AM IST
Share This Story
केकड़ी – पुलिस थाना केकड़ी शहर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से लदे दो ट्रेलरों को जब्त किया है। यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी कुसुमलता ने बताया कि परशुराम सर्किल बाईपास, केकड़ी पर गश्त के दौरान दो ट्रेलर RJ06GC1860 और RJ09GC7650 को रोका। जब ट्रेलरों के चालकों से परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, तो उन्होंने कोई वैध लाइसेंस, परमिट, या रवन्ना प्रस्तुत नहीं किया। ट्रेलर नंबर RJ06GC1860 का चालक रामजस (22 वर्ष, निवासी बड़ा खेड़ा, भीलवाड़ा) और RJ09GC7650 का चालक लक्ष्मण 34 वर्ष, निवासी बेलवा, शाहपुरा ने स्वीकार किया कि वे बिना अनुमति बजरी का परिवहन कर रहे थे।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रेलरों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया और खनिज व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशानुसार जिला केकड़ी में अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस सफल अभियान में कुसुमलता (थानाधिकारी), घीसालाल (सउनि), कालूराम (हेडकानि), राकेश कुमार यादव (कानि), मुकेश कुमार (कानि), और पंकज कुमार (कानि) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement