Article Image
पूर्व सैनिक संगठनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
केकडी, 3 अगस्त- पूर्व सैनिक संगठनों ने आज जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें पूर्व सैनिक हवलदार रतन लाल चौधरी पर हुए प्राण घातक हमले के
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 03, 2024 • 5:06 AM IST
Share This Story
केकडी, 3 अगस्त- पूर्व सैनिक संगठनों ने आज जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें पूर्व सैनिक हवलदार रतन लाल चौधरी पर हुए प्राण घातक हमले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में एफ.आई.आर. दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है।

पूर्व हवलदार रतन लाल चौधरी ग्राम घारेडा के निवासी हैं। उनके साथ अभियुक्तगण मुकेश पुत्र शंकर, रामधन पुत्र कानाराम, शंकर पुत्र रायचन्द, काना पुत्र रायचन्द्र, धनराज पुत्र शंकर, संतोषी पत्नि शंकर, कमला पत्नी कानाराम, मुकेशी पुत्री कानाराम, नैराज पुत्री कानाराम, जीतराम पुत्र परमा, राजाराम पुत्र परमा, जीतराम पुत्र रामेश्वर जाट बिबोलाव, परमा बरडवाल पुत्र घीसालाल निवासी घारेड़ा और शिवराज पुत्र जोधा धातरवाल निवासी कल्याणपुरा ने आपराधिक षडयन्त्र रचते हुए हमला किया था। इस हमले में रतन लाल को मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया गया था।पुलिस थाना मोर में 31 जुलाई 2024 को एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी, जिसका नम्बर 0084 है, लेकिन अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। वर्तमान में रतन लाल जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं और जयपुर के फोर्टीज हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं।
इस मौके पर वेटरन्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कालूराम माली, गौरव सेनानी प्रकोष्ठ संरक्षक कर्नल दुर्गा लाल, गौरव सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण संस्थान टोंक के संरक्षक लक्ष्मी नारायण परिहार और अध्यक्ष सूरजमल जाट सहित अनेकों पूर्व सैनिक उपस्थित थे। सभी ने मिलकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement