Article Image
प्रदेशभर से संत महात्माओं को आमंत्रित करेगा रेगर समाज
केकड़ी - रेगर समाज की ओर से आगामी 12 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर सत्संग समारोह के आयोजन को लेकर कादेड़ा रोड़ स्थित रेगरान समाज के संस्थान भवन में मीटिं
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 29, 2025 • 6:24 AM IST
Share This Story
केकड़ी - रेगर समाज की ओर से आगामी 12 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर सत्संग समारोह के आयोजन को लेकर कादेड़ा रोड़ स्थित रेगरान समाज के संस्थान भवन में मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में रेगर समाज के अध्यक्ष पारसमल कांसोटिया बताया कि गुरू संत रविदास महान समाज सुधारक एवं समाज के मार्गदर्शक रहे हैं। और कहा कि सभी की सहमति से आगामी फरवरी माह में रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर सत्संग समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित रहेगा।

मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद कांसोटिया बताया कि सत्संग समारोह में प्रदेश के कई जिलों से संत महात्माओ को आमंत्रित किया गया है। सत्संग समिति अध्यक्ष कैलाश उचैनिया बताया कि आगामी मीटिंग में कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन कर अलग-अलग दायित्व सोपे जाएंगे । रेगर महासभा अध्यक्ष पारसमल कांसोटिया,मीडिया प्रभारी महावीर कांसोटिया, सत्संग समिति अध्यक्ष कैलाश चंद उचैनिया,पूर्व पार्षद मोहनलाल रेगर,चेतन प्रकाश जग्रवाल,प्रवीण रेगर,गजानंद कांसोटिया,गोकुल रेगर धनरूप गढ़वाल,सुरेंद्र कांसोटिया, भागचंद खटकड़िया,राधेश्याम कांसोटिया,पीरुतुनगरिया,रणजीतआरेटिया व चेतन कोटवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement