Article Image
परचूनी सामान की आड़ में ले जाया जा रहा था 129 किलो डोडा पोस्त, ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार
भिनाय- भिनाय थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी सोराज मल मीणा और वृत्ताधिकारी क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 13, 2025 • 4:03 AM IST
Share This Story
भिनाय- भिनाय थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी सोराज मल मीणा और वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर विश्राम बाड़ी, बाबा रामदेव मंदिर के सामने नाकाबंदी के दौरान मुम्बई से गुड़गांव जा रहे ट्रक (RJ 14 GQ 0883) को रोका। ट्रक पर परचूनी सामान लदा हुआ था लेकिन तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के पीछे सफेद रंग के प्लास्टिक के 11 कट्टों में छिपाकर रखा गया 129.620 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस पर ट्रक चालक प्रभाकर कुमार पुत्र रामकेर जाति हरिजन उम्र 29 वर्ष निवासी खास कपारगढ़, पोस्ट कटिहारी बुजुर्ग, थाना जीयनपुर, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना भिनाय में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर ट्रक सहित मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी ओमप्रकाश, एएसआई गिरधारी सिंह, कांस्टेबल मनमोहन, महेश कुमार, शंकरलाल, राजेश कुमार, सुरेन्द्र खोजा व भागचंद शामिल थे। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement