Article Image
पौधरोपण एवं रक्तदान शिविर के आयोजन से विधायक शत्रुघ्न गौतम का जन्मदिवस मनाया गया
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिवस पर ग्राम देवलियाखुर्द के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 251 पौधे लगाए। ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष मा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 21, 2024 • 5:30 AM IST
Share This Story
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिवस पर ग्राम देवलियाखुर्द के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 251 पौधे लगाए। ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष माणक चौधरी ने बताया कि ग्राम देवलियाखुर्द के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर गांव के सार्वजनिक स्थलों पर छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी ली।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिवस पर कृषि उपज मंडी में होने वाले भव्य कार्यक्रम में रक्तदान एवं अन्य कार्यक्रमों में सहयोग का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम के युवाओं ने विधायक के जन्मदिवस पर संकल्प लेते हुए विद्यालय परिसर में 200 पौधे तथा सार्वजनिक स्थलों पर 51 पौधे और बालाजी गौशाला में 51 पौधे लगाकर उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी ली।
बैठक में प्रण लिया गया कि विधायक शत्रुघ्न गौतम का जन्मदिवस यादगार बनाने एवं वर्तमान दौर की गर्मी से निजात दिलाने के लिए प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। माणक चौधरी ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिवस पर होने वाले विशाल रक्तदान शिविर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को लेकर ग्राम के बालाजी मंदिर पर एक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें रक्तवीरों की सूची तैयार की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए विधायक का जन्मदिवस मनाने का जिम्मा लिया।
इस कार्यक्रम में माणक चौधरी, शंकर माली, रामस्वरूप दरोगा, नरेंद्र चौधरी, भैरू लाल कुमावत, विष्णु मारू, नाना राम गुर्जर, शोभाराम सैनी, प्रधान गुर्जर, कैलाश कुमावत, शंकर कुमावत, मदन जाट, बंटी भाटी, कैलाश पांचाल, मोनू शर्मा, लड्डू सिंह, रोडू माली, गणेश कुमावत, कालूराम गुर्जर एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता देवलियाखुर्द उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement