Article Image
पटेल आदर्श विद्या निकेतन में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
केकड़ी। पटेल आदर्श विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय, पुरानी केकड़ी में रविवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 23, 2025 • 4:03 AM IST
Share This Story
केकड़ी। पटेल आदर्श विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय, पुरानी केकड़ी में रविवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विष्णु शर्मा (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, केकड़ी) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि राधेश्याम कुमावत (प्रधानाचार्य, देवनारायण आवासीय बालिका उ. मा. वि. केकड़ी) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार टेलर (जिला मंत्री, विद्या भारती संस्थान अजमेर) और बिरदी चंद वैष्णव (अध्यक्ष, प्रबंध समिति) ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत व परिचय प्रबंध समिति की सह सचिव शशि विजय द्वारा कराया गया। प्रधानाध्यापक लादूराम रेगर ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में विशिष्ट अतिथि राधेश्याम कुमावत ने कहा कि विद्यालय की स्थापना उसी दिन हुई जिस दिन रामलला मंदिर की स्थापना हुई थी। यह विद्यालय भी एक मंदिर के समान है, जहां उच्च आदर्शों व संस्कारों की शिक्षा दी जाती है।
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा पिरामिड, योग प्रदर्शन, शिशुवाटिका के विद्यार्थियों ने "नैणा नीचा कर ले", "पैसा पास होता तो", "जमुना के तीर" जैसे गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। रामदेव संस्कार केंद्र और महर्षि वाल्मीकि संस्कार केंद्र के छात्र-छात्राओं ने "राम आएंगे", "दिल मारो राजस्थान" जैसे कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि विष्णु शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय की नींव संघर्ष, तपस्या और त्याग पर आधारित है। विद्या भारती द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों में निःशुल्क शिक्षा व संस्कार दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और धैर्य भी जरूरी है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे मनोज कुमार टेलर ने विद्या भारती के पांच प्रमुख लक्ष्यों—समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य—का उल्लेख करते हुए सभी अभिभावकों से इन मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला संस्कार केंद्र प्रमुख संग्राम सिंह, प्रबंध समिति उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, अरविंद गर्ग, काशीराम विजय, सचिव राजेश शर्मा, सह सचिव ममता विजय, कोषाध्यक्ष महावीर पारीक, विशेष आमंत्रित सदस्य कृष्ण गोपाल पांडे, खंड संघ चालक सुभाष भाल, प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान, विनीता जोशी, आचार्यगण, दीदी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्या सुमन सैन ने किया और समापन पर अध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार प्रकट किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement