Article Image
पटेल आदर्श विद्या निकेतन केकड़ी का 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम, विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
केकड़ी। पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत प
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 29, 2025 • 7:48 AM IST
Share This Story
केकड़ी। पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। इस अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।क्षधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि विद्यालय से कुल 97 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 63 प्रथम श्रेणी, 33 द्वितीय श्रेणी और 1 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ। साथ ही 11 छात्राओं का चयन गार्गी पुरस्कार के लिए हुआ है। परीक्षा प्रभारी अरविंद कुमार साहू ने बताया कि दैविक लखोटिया ने 96.17% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रवीण कुमार बैरवा 95.67% और प्रियंका कुमावत 93.50% अंकों के साथ क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

इनके अलावा आदित्य कुमार शर्मा 93.33%, शैलेंद्र धाकड़ 92.50%, यश कुमार बैरवा 91.83%, संगीता जोनवाल 91.00%, योगेश सोलंकी 90.83%, प्राची बारवाल 90.50% और रवि वर्मा 90.17% अंक प्राप्त कर उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष बिरदी चन्द वैष्णव ने विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर व मुंह मीठा करवाकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है।


इस अवसर पर उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, अरविंद गर्ग, कांसीराम विजय, सचिव राजेश शर्मा, सदस्य अंकुर बंसल (सीए), डॉ. पवन सिंघल, हेमराज सैनी और आचार्य दीदी सहित कई अभिभावक मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय आचार्य दीदियों के मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत, अभिभावकों के आशीर्वाद व विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पद्धति को दिया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement