Article Image
पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
केकड़ी- पटेल आदर्श विद्या निकेतन कक्षा 10 में 84 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए जिसमें से प्रथम श्रेणी से 50,द्वितीय श्रेणी से 29,तृत्तीय श्रेणी से 03 विद्यार्थी उ
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 31, 2024 • 1:27 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पटेल आदर्श विद्या निकेतन कक्षा 10 में 84 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए जिसमें से प्रथम श्रेणी से 50,द्वितीय श्रेणी से 29,तृत्तीय श्रेणी से 03 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में अमीषा चौधरी पुत्री श्री रामजस चौधरी ने 93.5 0% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजू जाट पुत्री श्री गोपीलाल जाट ने 92% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अर्पित साहू पुत्र श्री रामलाल साहू ने 91.33% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में 09 भैया/ बहिनों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए। इस वर्ष 17 बहिनों को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि इसी प्रकार कक्षा पाँचवी बोर्ड परीक्षा में कुल 72 भैया/ बहिन प्रविष्ट हुए,उसमें से ए ग्रेड से 37 बी ग्रेड से 34 व सी ग्रेड से 01 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुआ। इस प्रकार परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा।
इसी प्रकार आठवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 100 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए उसमें से ए ग्रेड से 47,बी ग्रेड से 49 तथा सी ग्रेड से 04 भैया/ ,बहिन उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा । विद्यालय परिवार की ओर से पाँचवीं, आठवीं व दसवीं के सभी भैया/ बहिनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान, प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापिका श्रीमती विनीता जोशी, परीक्षा प्रभारी अरविंद कुमार तेली, विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी सचिव अरविंद गर्ग सहसचिव राजेश शर्मा, अध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव, विशेष आमंत्रित सदस्य कृष्ण गोपाल पांडे तथा अन्य पदाधिकारी व अभिभावक उपस्थित थे।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement