Article Image
पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों का प्रांत स्तरीय विज्ञान मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन
पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के छात्रों ने विद्या भारती संस्थान द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय विज्ञान मेला में अद्वितीय प्रदर्शन कर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 10, 2024 • 4:56 AM IST
Share This Story
पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के छात्रों ने विद्या भारती संस्थान द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय विज्ञान मेला में अद्वितीय प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि यह मेला छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़ में आयोजित किया गया था, जिसमें विद्यालय के कई छात्रों ने भाग लिया और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विज्ञान मेला प्रभारी रेखा खारोल ने जानकारी दी कि तरुण वर्ग में तन्नू पांचाल ने रसायन विज्ञान प्रयोग में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बाल वर्ग में विदिशा मीणा ने कृषि तकनीकी पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन दोनों छात्रों की इस अद्भुत सफलता में आचार्य दीपक कुमार शर्मा और राजेंद्र कुमावत का विशेष योगदान रहा।

विजेता छात्राएं अब क्षेत्रीय विज्ञान मेला में 21 से 24 अक्टूबर तक चुरू में भाग लेंगी। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव, उपाध्यक्ष अरविंद गर्ग, जसवंत सिंह, सचिव राजेश शर्मा और अन्य सदस्यों सहित सभी आचार्यों और दीदियों ने प्रभारी और विजेता बहनों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रकट की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement