Article Image
पांचाल समाज एवं नवयुवक मंडल केकड़ी की नवीन कार्यकारिणी का गठन, विश्वकर्मा जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू
केकड़ी - पांचाल (लौहार) समाज एवं नवयुवक मंडल -केकड़ी की नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं विश्वकर्मा जयंती 2025 आयोजन ब्यावर रोड स्थित छात्रावास पांचाल (लौहार) सम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 28, 2025 • 5:57 AM IST
Share This Story
केकड़ी - पांचाल (लौहार) समाज एवं नवयुवक मंडल -केकड़ी की नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं विश्वकर्मा जयंती 2025 आयोजन ब्यावर रोड स्थित छात्रावास पांचाल (लौहार) समाज केकड़ी के प्रांगण में आयोजित हुई। समाज के अध्यक्ष रामलाल पांचाल की अध्यक्षता में, प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में भगवान श्री विश्वकर्मा एवं माँ त्रिपुरै की पूजा-अर्चना के साथ नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया गया।

कार्यकारिणी में संरक्षक भंवर लाल पांचाल, सभाध्यक्ष मदन लाल पांचाल, अध्यक्ष रामलाल पांचाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण लाल पांचाल, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार लौहार, उपकोषाध्यक्ष कंवरीलाल पांचाल, सचिव राजकुमार पांचाल, महामंत्री लादूराम पांचाल को शामिल किया गया। नवयुवक मंडल पांचाल (लौहार) समाज -केकड़ी की कार्यकारिणी में संरक्षक पुखराज पांचाल, अध्यक्ष राधेश्याम लौहार, उपाध्यक्ष धनराज धूलिया, कोषाध्यक्ष हेमराज पांचाल, उपकोषाध्यक्ष रामरतन पांचाल, सचिव मुरलीधर चौहान, उपसचिव रविप्रकाश पांचाल और महामंत्री बनवारी पांचाल को मनोनीत किया गया।
इस आयोजन में समाज के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से ओमप्रकाश डागर, बजरंग लाल पांचाल, रामदेव हांसरा, बिरदीचन्द धूलिया, धनराज भादा, छीतर मल पांचाल, भागचंद हांसरा, श्यामस्वरूप धूलिया, रामावतार हांसरा, अशोक कुमार भादा, ताराप्रकाश पांचाल, पवन कुमार पांचाल, रामावतार पांचाल, सत्यनारायण पांचाल, राजू जूणी, जालम सिंह पांचाल, गणेश मोयल, रामेश्वर प्रसाद पांचाल और आशाराम जी पांचाल शामिल रहे। नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत पुष्पहार और साफा बंधन के साथ किया गया, जिसके बाद उन्हें आराध्यदेव की प्रतिमा के समक्ष शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष रामलाल पांचाल ने समाज की एकता, उन्नति और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। साथ ही, भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के आयोजन की कार्ययोजना पर भी विचार किया गया, जो 10 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement