Article Image
पांचाल लौहार समाज केकड़ी द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन
केकड़ी, 10 फरवरी 2025 – पांचाल लौहार समाज केकड़ी ने अपने आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर, प्रतिवर्ष की भांति, इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया। रविवार की
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 10, 2025 • 7:30 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 10 फरवरी 2025 – पांचाल लौहार समाज केकड़ी ने अपने आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर, प्रतिवर्ष की भांति, इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया। रविवार की संध्या को समाज के छात्रावास में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष रामलाल लौहार, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राधेश्याम लौहार एवं समाज के गणमान्य बंधुओं द्वारा भगवान विश्वकर्मा एवं मां त्रिपुरे सुंदरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

आज भगवान विश्वकर्मा जयंती पर समाज द्वारा प्रातःकाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत में समाज के अध्यक्ष रामलाल लौहार एवं वरिष्ठ समाजसेवी दौलतराम लौहार का माल्यार्पण व साफा बांधकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात, उन्होंने समाज की महिलाओं को कलश धारण करवाया, जिसके साथ महिला एवं पुरुष श्रद्धालु नाचते-गाते गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा बड़पिपलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य
बाजार, पोप सिंह के कुएं के महादेव मंदिर, अजमेरी गेट, तीन बत्ती तिराहा, थाना मार्ग, सरदार जी के पेट्रोल पंप, शनि महाराज मंदिर से होते हुए ब्यावर रोड स्थित शिव पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन:
इस भव्य आयोजन में समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अशोक कुमार, लादूराम, भंवरजी, मदन, ओमजी, पुखराज, रामरतन, धनराज, बिरदीचंद, भागचंद, रामावतार, सत्यनारायण, सुरेश कुमार, राजकुमार, कंवरीलाल, बजरंग, जालम सिंह, तारा प्रकाश, छीतरजी, संजयजी एवं अन्य समाजबंधु शामिल थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement