Article Image
पंचायत समिति की साधारण सभा बैठक 20 जनवरी को आयोजित होगी
केकड़ी- पंचायत समिति केकड़ी की साधारण सभा बैठक 20 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। प्रधान होनहार सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 11:00 बजे पंचायत समिति
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 18, 2025 • 3:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पंचायत समिति केकड़ी की साधारण सभा बैठक 20 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। प्रधान होनहार सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 11:00 बजे पंचायत समिति के सभा कक्ष में होगी। जिसमें केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य गत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन और नई योजनाओं का निर्धारण करना है। इसके अंतर्गत नरेगा 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था और जल संसाधन विभाग से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, आयुर्वेद विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रगति और समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। समाज कल्याण विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। बैठक के दौरान अन्य महत्वपूर्ण विषय भी अध्यक्ष की अनुमति से शामिल किए जाएंगे। पंचायत समिति के विकास अधिकारी दिशा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह बैठक क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं को लागू करने के लिए अहम मानी जा रही है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement