Article Image
पंचायतीराज चुनाव 2026: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर केकड़ी में राजनीतिक दलों के साथ चर्चा
केकड़ी -राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत पंचायत समिति केकड़ी की समस्त ग्राम पंचायतों की निर्वाचक न
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 06, 2026 • 8:04 AM IST
Share This Story
केकड़ी -राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत पंचायत समिति केकड़ी की समस्त ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के निर्धारित कार्यक्रम पर चर्चा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं उपखंड अधिकारी केकड़ी श्री दीपांशु सांगवान ने की। बैठक में पंचायत समिति केकड़ी के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप प्रकाशन, पुनरीक्षण एवं अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई।

श्री सांगवान ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार पंचायत समिति केकड़ी की समस्त ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 29 जनवरी 2026 को कर दिया गया है। प्रारूप प्रकाशन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार विधानसभा निर्वाचक नामावली का उपयोग किया गया है, जिसका अंतिम प्रकाशन 7 जनवरी 2025 को किया गया था।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा आगामी आम चुनावों के मद्देनजर 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे सभी पात्र नागरिक जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयोग द्वारा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2026 (शनिवार) निर्धारित की गई है। इस अवधि में पात्र व्यक्ति प्रारूप 01, 02 एवं 03 में अपने दावे व आपत्तियां संबंधित प्रगणक, पदाभिहीत अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 25 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
बैठक में नायब तहसीलदार कादेड़ा सुश्री अर्पिता चौधरी, बावन माता मंडल अध्यक्ष भाजपा राजवीर हावा, शहर मंडल अध्यक्ष भाजपा रितेश जैन, देहात उपाध्यक्ष भाजपा मनोज कुमावत, बीएलए-1 आरएलपी लक्ष्मण वैष्णव, सत्यनारायण जाट, अंकुश कुमार जैन, खुशपाल गुर्जर, राजेन्द्र पारासर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement