Article Image
पंकज चौधरी पुलिस अधीक्षक कम्यूनिटी पुलिसिंग ने किया भिनाय थाने का निरीक्षण
केकड़ी- राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित सामुदायिक पुलिसिंग योजनाओं का निरीक्षण करने के लिए पंकज चौधरी, आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक कम्यूनिटी पुलिसिंग, र
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 28, 2024 • 10:39 AM IST
Share This Story
केकड़ी- राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित सामुदायिक पुलिसिंग योजनाओं का निरीक्षण करने के लिए पंकज चौधरी, आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक कम्यूनिटी पुलिसिंग, राजस्थान जयपुर, भिनाय थाने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, स्वागत कक्ष, आदर्श पुलिस थाना, पुलिस जनसहभागिता, महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र और स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के बारे में संवाद किया और फीडबैक लिया।

थाना भिनाय में आयोजित इस बैठक में सीएलजी (कम्यूनिटी लिआइजन ग्रुप) सदस्यों, पुलिस मित्रों, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी और अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। चौधरी ने राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और उनके महत्व और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इन योजनाओं को और बेहतर बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों से सुझाव भी मांगे। बैठक में विनीत बंसल, पुलिस अधीक्षक, जिला केकड़ी, और रामचंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, केकड़ी ने भी अपने विचार साझा किए और सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व पर बल दिया।

इस अवसर पर पंकज चौधरी, विनीत बंसल, और रामचंद्र सिंह का सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्रों और ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक साफा और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में सीएलजी सदस्य सुभाष वर्मा, भंवर सिंह, शंकर मेवाड़ा, तुलसीराम खींची, कैलाश मिश्रा, ताराचंद मेवाड़ा, टीकम आचार्य, अनिल शर्मा, सांवरलाल चौधरी, कानसिंह रावत, रघुनाथ गुर्जर, गणपत ग्वाला, सुरक्षा सखी श्रीमती दयावंती शर्मा, श्रीमती किरण कंवर, प्रियंका चौधरी, श्रीमती पोल्या, पुलिस मित्र नीलेश चौधरी, भंवरलाल गुर्जर, विनय सॉसी, पर्वत सिंह, बुधराज और थाना भिनाय के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
बैठक के पश्चात पंकज चौधरी ने थाना भिनाय के स्वागत कक्ष का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement