Article Image
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन
केकड़ी, 3 अगस्त - पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन सीबीईओ विष्णु शर्मा ने प्रातः कालीन स
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 03, 2024 • 6:17 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 3 अगस्त - पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन सीबीईओ विष्णु शर्मा ने प्रातः कालीन सत्र का अवलोकन कर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों ने शिविर की व्यवस्था को संतोषजनक बताया।

कार्यक्रम में जिला आयुष औषधालय केकड़ी की डा. प्रीति भट्ट ने शिरकत की और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महिलाओं की शारीरिक समस्याओं के बारे में चर्चा की और उनके समाधान बताए। ब्लॉक पर्यवेक्षक प्रीति श्रृंगी ने भी शिविर का अवलोकन किया और शिविर की व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने शिविर की प्रशंसा भी की। शिविर संयोजक प्रभा पंचोली ने शिविर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कालूराम सामरिया ने आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन अंशु माथुर ने किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement