Article Image
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में दो दिवसीय प्रधानाचार्य सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ
केकड़ी। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विभागीय नियमानुसार दो दिवसीय प्रधानाचार्य सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 28, 2025 • 12:48 AM IST
Share This Story
केकड़ी। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विभागीय नियमानुसार दो दिवसीय प्रधानाचार्य सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़ उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा ने की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी ब्रज किशोर शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, संगोष्ठी अध्यक्ष अशोक कुमार सिंघल, संगोष्ठी सचिव प्रधानाचार्य बहादुर सिंह शक्तावत, सीएमएचओ संजय शर्मा और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्यामू रस्तोगी उपस्थित रहे। संगोष्ठी का शुभारंभ माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। संयोजक एवं प्रधानाचार्य कालू राम सामरिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बढ़ा कार्यक्रम का आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान छात्रा प्रियांशी सेन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि छात्रा यशस्वी राठौड़ एंड पार्टी ने राजस्थानी थीम पर मनमोहक लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सरकारी स्कूलों के विकास पर जोर
मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ने सभी प्रधानाचार्यों से आग्रह किया कि वे सरकारी स्कूलों को अच्छे प्रबंधन से उत्कृष्ट बनाएं और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।
संगोष्ठी में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
संगोष्ठी में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने अपना उद्बोधन दिया:
वित्तीय प्रबंधन पर ब्रज किशोर शर्मा ने जानकारी दी।
नवीन शिक्षा नीति पर श्रीधर जाट ने व्याख्यान दिया।
व्यावसायिक शिक्षा के महत्व पर योगेश आचार्य ने प्रकाश डाला।
यू-डाइसे (UDISE) प्रणाली पर भंवरलाल जाट ने जानकारी साझा की।
इसके साथ ही विद्यालयों की कार्यप्रणाली, नवाचारों और शैक्षिक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दो दिवसीय संगोष्ठी में ब्लॉक के 48 प्रधानाचार्यों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सत्यनारायण सोनी ने किया, जबकि मीडिया प्रभारी पारस जैन ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement