Article Image
पीएम मोदी से मिले सीएम भजनलाल
राजस्थान लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहली बार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार इस मुलाकात में सीएम शर्मा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 17, 2024 • 6:27 AM IST
Share This Story
राजस्थान लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहली बार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार इस मुलाकात में सीएम शर्मा ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर भाजपा के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की

साथ ही राजस्थान के पूर्ण बजट को लेकर भी पीएम से बात हुई बताई। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर दो दिन प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मंथन बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश की 11 लोकसभा सीट पर हार के कारणों को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई। सूत्र बताते हैं कि इस रिपोर्ट कार्ड को सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा पीएम मोदी को सौंपा जाना था।

भाजपा की लोकसभा चुनाव की मंथन बैठक में कई नेताओं ने दर्द बयां किया। प्रत्याशियों का कहना था कि इन नेताओं ने अंदरखाने साथ रहने का नाटक किया, लेकिन उनके समर्थकों ने पार्टी को हरवाने में दिन-रात एक कर दिया। बैठक में यह भी सामने आया कि कांग्रेस ने जिस तरह एससी-एसटी आरक्षण खत्म होने का प्रचार किया। उसका भाजपा समय पर जवाब नहीं दे सकी। इससे एससी-एसटी वोटों का काफी नुकसान हुआ। इसके अलावा ओवर कॉन्फिडेंस भी हार का बड़ा कारण रहा। इसी प्रकार संगठन के जिन नेताओं के पास बड़े पद थे, वे भी वोट नहीं दिला सके
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement