Article Image
पीएम मोदी और मेलोनी के वायरल मीम्स पर राज्यसभा सांसद ने दी प्रतिक्रिया
लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद से ही इंटरनेट मीडिया पर हैशटैग मेलोडी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के हजारों मीम्स वायरल हैं।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 15, 2024 • 12:55 AM IST
Share This Story
लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद से ही इंटरनेट मीडिया पर हैशटैग मेलोडी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के हजारों मीम्स वायरल हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले नई दिल्ली में जी 20 सम्मेलन के दौरान भी दोनों नेताओं के मीम्स खूब वायरल हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इटली समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद चल रहे 50वें जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार देर रात इटली पहुंचे. पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद पीएम मेलोनी ने नमस्ते कर उनका स्वागत किया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. #Melodi के साथ कई सारे मीम्स भी सोशल मीडिया ट्रेंड कर रहे हैं।

राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरनेट मीडिया पर वायरल मीम्स को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह मीम्स देश में हास्य के खराब स्तर को दर्शाते हैं।

पिछले साल इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ अपनी सेल्फी को आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया था। हैशटैग मेलोडी के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था कि सीओपी 28 में अच्छे दोस्त।

इसके बाद इंटरनेट पर लोग मेलोनी और मोदी के नाम को मिलाकर हैशटैग मेलोडी चलाने लगे। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद इंटरनेट पर मोदी और मेलोडी के मीम्स की बाढ़ आ गई है।
इटली में हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50वें जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने इटली पहुंचे हैं। शुक्रवार को उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, परमाणु, अंतरिक्ष, शिक्षा, जलवायु कार्रवाई, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, संपर्क और संस्कृति के क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इसके अलावा मुख्य वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement