Local News
Article Image
पीएचईडी कर्मिकों ने जताया निजीकरण का विरोध...जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
केकड़ी, 24 जुलाई 2024- जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) केकड़ी के अधीक्षण अभियंता विक्रम सिंह गुर्जर और भारतीय जलदाय कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 24, 2024 • 1:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 24 जुलाई 2024- जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) केकड़ी के अधीक्षण अभियंता विक्रम सिंह गुर्जर और भारतीय जलदाय कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सीताराम वैष्णव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने राज्य सरकार के निजीकरण के निर्णय का विरोध किया। विरोध के प्रतीक के रूप में कर्मचारियों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधी।
अधीक्षण अभियंता विनोद यादव ने बताया कि राज्य सरकार के बजट में पीएचईडी विभाग के कार्यों को RWSSC निगम को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव है। इस निजीकरण से पानी की दरों में वृद्धि का संभावित निर्णय आम जनता के लिए न्यायसंगत नहीं होगा और कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के भुगतान में भी देरी हो सकती है।

अधीक्षण अभियंता विनोद यादव ने बताया कि राज्य सरकार के बजट में पीएचईडी विभाग के कार्यों को RWSSC निगम को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव है। इस निजीकरण से पानी की दरों में वृद्धि का संभावित निर्णय आम जनता के लिए न्यायसंगत नहीं होगा और कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के भुगतान में भी देरी हो सकती है।
राज्य सरकार के इस निर्णय के खिलाफ, बुधवार 24 जुलाई 2024 को जिला कलेक्टर केकड़ी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन देने वालों में सहायक अभियंता धीरज कुमार मीणा, भुवन लावड़िया, योगेश कुमार कटारिया, विनोद शेखावत, मुकेश सेन, ओमप्रकाश शर्मा, रोहित बैरवा, गोपाल गुर्जर, सत्यनारायण धाकड़, बंजरग नाथ, नंदलाल तेली, रामघणी मीणा, शफिकुन्निसा, सोनिया कंवर आदि शामिल थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 2 days ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 week ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 week ago
N A
Local News • 1 week ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement