Article Image
नशे की लत में डूबी जिंदगी, आदतन चोर ने उड़ाई बाइक, चोरी के बाद सीधा गिरफ्तारी तक – बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
केकड़ी- पुलिस थाना केकड़ी शहर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद की गई। अतिरिक्त
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 16, 2025 • 5:14 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस थाना केकड़ी शहर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल मीणा एवं वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

शहर थानाधिकारी कुसुम लता मीणा ने बताया कि 14 जून 2025 को पुरानी केकड़ी निवासी निजामुद्दीन ने रिपोर्ट दी कि 8 जून को उसने अपनी होंडा शाइन बाइक (RJ 48 SB 8074) त्रिशूल टायर के पास बस स्टैंड पर खड़ी कर बैंक गया था, वापस लौटने पर बाइक नहीं मिली। इस पर थाना केकड़ी शहर में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
अनुसंधान के दौरान घटनास्थल व आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। मुखबिरों को सक्रिय किया गया। सूचना के आधार पर अरवद थाना सरवाड़ निवासी प्रकाश पुत्र रामलाल भील उम्र 25 वर्ष को डिटेन कर पूछताछ की गई। आरोपी ने नशे की लत के चलते बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी की गई होंडा शाइन बाइक को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा, उप निरीक्षक शंकरलाल, कांस्टेबल रामराज, निर्मल सिंह, श्रवणलाल व महेंद्र की विशेष भूमिका रही।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement