Article Image
नशे की लत में अस्पताल से चुराई स्प्लेंडर, सीसीटीवी से हुआ खुलासा, केकड़ी पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बाइक की बरामद
केकड़ी शहर थाना पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की है। शहर थाना अधिकारी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 23, 2025 • 8:27 AM IST
Share This Story
केकड़ी शहर थाना पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की है। शहर थाना अधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि प्रार्थी रामअवतार निवासी बघेरा ने 27 मई को रिपोर्ट दी थी कि उसने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक (RJ 01 SS 4696) अस्पताल के बाहर खड़ी की थी, जो कुछ देर बाद गायब हो गई। मामले में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल और आस-पास के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बघेरा निवासी 24 वर्षीय विकास राव को डिटेन कर पूछताछ की गई।पूछताछ में विकास ने नशे की लत के चलते बाइक चोरी करना कबूला। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद कर ली गई। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ मदन लाल, पवन कुमार और महेश कुमार शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement