केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी सदर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत स्मैक सप्लायर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराज मल मीणा और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी नाहरसिंह की टीम ने यह कार्रवाई की।


प्रकरण का आरंभ 27 अगस्त 2025 को हुआ था, जब गश्त के दौरान थाना केकड़ी शहर की प्रभारी कुसुमलता मीणा ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार द्वारका प्रसाद और उसके साथी छीतर माली से 5.31 ग्राम स्मैक बरामद की थी। इस पर मुकदमा नंबर 293/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।


अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार आरोपी द्वारका प्रसाद से पूछताछ में सामने आए इनपुट के आधार पर स्मैक सप्लायर दीपक माली पुत्र प्रहलाद (उम्र 26 वर्ष, निवासी माली मोहल्ला, फुलिया कला, जिला भीलवाड़ा) का नाम सामने आया। इस पर 3 सितम्बर 2025 को उपकारागृह शाहपुरा से प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई।पुलिस टीम में थानाधिकारी नाहरसिंह, कांस्टेबल लालाराम व जीतराम शामिल रहे।