Article Image
निःशुल्क स्वर्ण प्राशन कैंप का सफल आयोजन: 1089 बच्चों को मिला आयुर्वेदिक लाभ
केकड़ी- बढ़ते कदम गौशाला संस्थान केकड़ी एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान एवं आयुर्वेद विभाग के सानिध्य में निःशुल्क "स्वर्ण प्राशन कैंप" का
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 03, 2024 • 5:26 AM IST
Share This Story
केकड़ी- बढ़ते कदम गौशाला संस्थान केकड़ी एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान एवं आयुर्वेद विभाग के सानिध्य में निःशुल्क "स्वर्ण प्राशन कैंप" का पुष्य नक्षत्र में शनिवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय,अजमेरी गेट के पास केकड़ी में सम्पन्न हुआ।

आयुर्वेदिक कैंप का उद्घाटन प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ,डॉ विकास गजराज, एवं बढ़ते कदम गौशाला के अध्यक्ष अशोक पारीक,आनंद सोमानी, के द्वारा धन्वंतरी भगवान के छायाचित्र पर पुष्प माला पहना कर दीप प्रचलित कर किया ।पुष्प नक्षत्र में 6 माह से 16 वर्ष तक के 1089 बच्चों को स्वर्ण प्राशन की ओषधि पिलाई गईं , प्रत्येक पुष्प नक्षत्र को प्रत्येक माह मैं स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन पिछले छ: माह से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय केकड़ी परिसर में आयोजित किया जा रहा हे। बढ़ते कदम गौशाला संस्थान के व्यवस्था प्रमुख आनंदी राम सोमानी,मीडिया प्रभारी महेंद्र प्रधान, राकेश तोषीनीवाला , यज्ञ नारायण सिंह आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement