Article Image
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 151 रोगियों की जांच
केकड़ी- लायंस क्लब सावर के तत्वाधान में डीडी नेत्र सेवा फाउंडेशन कोटा के द्वारा स्वर्गीय नंदलाल प्रजापति की पुण्य स्मृति में प्रजापति परिवार लायन रामद
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 19, 2024 • 5:11 AM IST
Share This Story
केकड़ी- लायंस क्लब सावर के तत्वाधान में डीडी नेत्र सेवा फाउंडेशन कोटा के द्वारा स्वर्गीय नंदलाल प्रजापति की पुण्य स्मृति में प्रजापति परिवार लायन रामदेव प्रजापत लायन कैलाशी देवी प्रजापति द्वारा निर्मला कोठारी कॉलेज सावर में रविवार को चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ।

शिविर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी उद्योगपति अभिषेक कोठारी ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना हम सभी व्यक्तियों का कर्तव्य है मानव सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है समाज सेवी लायन रामदेव कुमावत ने कहा कि आज का पुण्यार्जन का शुभ अवसर हमें प्रदान किया इसके लिए लायंस क्लब सावर का साधुवाद करता हूं।

प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति ने शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आंख है तो जहान है बाकी सब बेजान है लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी नेत्र ज्योति के लिए पधारे आपको ईश्वर चार गुना रोशनी प्रदान करें व आप सभी को अच्छी नेत्र ज्योति प्राप्त हो ।

लायंस क्लब के सचिव अशोक कुमार जैन ने बताया कि सभी की ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की गई कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी ने बताया की भर्ती मरीजों का 20 मई को कोटा में लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया जाएगा। कोटा लाने व ले जाने भोजन व आवास व्यवस्था एवं चश्मा वितरण का कार्य निःशुल्क किया जाएगा
जांच में चश्मे के नंबर 69 व्यक्तियों के निकले जिनको 8 जून को चस्मे निःशुल्क दिए जाएंगे । पूर्व प्रधान लॉयन भूपेंद्र सिंह शक्तावत ने सभी को रोशनी पूर्ण मिलने की कामना की । कार्यक्रम का संचालन श्यामलाल नुवाल ने किया

शिविर में डॉक्टर कामाक्षी ,डॉ अर्चना दुर्गेश नायक, गिरिराज, प्रकाश ,लोकेश शर्मा, लखन सोनी नरेंद्र लोधा, प्रवीण महावर, अर्जुन कुशवाह ने सभी रोगियों की जांच की। शिविर का शुभारंभ सभी अतिथियों ने गणेश जी की मूर्ति के सामने प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का लेंस क्लब के सदस्यों ने माला पहनकर सफा बंधन कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया
डॉ रामेश्वर चौधरी द्वारा 37 रोगियों की फिजियोथैरेपी द्वारा उपचार किया गया ।शिविर में क्लब प्रशासक लायन नरपत सिंह ,लायन लक्ष्मण कहार, लायन विलोप कुमार जैन ,लायन मनोज कुमार सैनी, लायन सुशीला सुवालका, लायन सुमन कोठारी, लायन किरण जैन ,लायन पूनम सैनी, लायन राजेंद्र प्रताप सिंह शक्तावत, रामगोपाल बैरागी ,कालूराम रेगर, महावीर प्रसाद तेली ,केदार खाती, राजेंद्र मीणा, तंजीम खान, कैलाश चंद्र आदि ने सराहनीय सेवा प्रदान की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement